Breaking News

CJP प्रोटेस्ट: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद किया गया, अब इंटरचेंज की सुविधा भी नहीं     |   भारत में महंगी हुई कैन वाली 'डाइट कोक', 10 फीसदी से अधिक बढ़े दाम     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन’, अभिजीत दिपके ने कहा     |   दिल्ली: सरकार और सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीटिंग जारी     |   जेपी नड्डा संग बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचा सीजेपी प्रतिनिधिमंडल     |  

चैत्र नवरात्रि का 5वां दिन आज, इन मंत्रों के साथ करें पूजा

आज चैत्र नवरात्रि का 5वां दिन है और इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा करने का विधान है. आज के दिन विशेष मंत्रों के साथ मां की आराधना करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. धर्म शास्त्रों के अनुसार, जीवन में संतान सुख और सौभाग्य प्राप्ति के लिए स्कंदमाता की पूजा बहुत फलदायी मानी गई है.

ऐसी मान्यता है कि मां स्कंदमाता की कृपा से लोगों को ज्ञान की प्राप्ति होती है. स्कंदमाता का स्वरूप अद्भुत है. इनकी गोद में स्कंद देव (बाल कार्तिकेय) विराजमान होते हैं. वहीं मां कमल के आसन पर विराजमान होती है. इसलिए इन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है. इन देवी की 4 भुजाएं हैं. दायीं ओर की ऊपर भुजा में मां स्कंद को गोद में लिए हुए होती हैं. नीचे वाली भुजा में कमल पुष्प है. बायीं ओर की ऊपर भुजा में वरमुद्रा मे हैं. वहीं नीचे वाली भुजा में कमल पुष्य है. इनका वर्ण शुभ्र हैं. स्कंदमाता की पूजा के लिए शाम के समय इन मंत्रों का जाप अवश्य करें.