मुंबई: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोनू सूद, फराह खान, शेखर सुमन, शर्लिन चोपड़ा, तुषार कपूर ने मंगलवार को मुंबई के लालबाग का राजा के दर्शन किए। लाल बाग के राजा को हर साल औसतन छह से सात करोड़ रुपये का दान मिलता है।
गणेशोत्सव पूरे देश में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। खासकर महाराष्ट्र में इस त्योहार को खूब जोरो-शोरों से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हुआ 10 दिन का गणेश उत्सव अनंत चतुर्दशी तक जारी रहेगा। इस दिन सभी श्रद्धालु बप्पा का विसर्जन कर देंगे।
बप्पा को आमतौर पर डेढ़ दिन, पांच दिन, सात दिन और दस दिन के बाद या परंपराओं के मुताबिक विसर्जित किया जाता है।