सरकार ने बुधवार को फैसला किया कि आगामी जनगणना में जातिगत गणना को ‘‘पारदर्शी’’ तरीके से शामिल किया जाएगा।
राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा लिए गए निर्णयों की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जनगणना केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आती है लेकिन कुछ राज्यों ने सर्वेक्षण के नाम पर जाति गणना की है।
वैष्णव ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों ने राजनीतिक कारणों से जाति आधारित सर्वेक्षण कराया गया है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का संकल्प है कि आगामी अखिल भारतीय जनगणना प्रक्रिया में जातिगत गणना को पारदर्शी तरीके से शामिल किया जाएगा। भारत में प्रत्येक 10 साल में होने वाली जनगणना अप्रैल 2020 में शुरू होनी थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसमें देरी हुई।
अगली जनगणना में जातिगत गणना भी शामिल होगी: केंद्र सरकार
You may also like
‘Rise & Fall 2’ के विनर शहजाद पूनावाला ने CM देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, दिखाई जीत की ट्रॉफी.
दिल्ली में बनेगा 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट, 12 नवंबर को नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF नाके पर फायरिंग, 3 जवान घायल; हमलावरों की तलाश में अभियान जारी.
नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो का होगा विस्तार, सेक्टर-51 से सेक्टर-4 के बीच बनेंगे 5 नए स्टेशन.