नेट पर शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जयसवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिलने वाले इनपुट के बाद ऐसा लगा कि कुछ इस मामले में कंम्परमाइज हुआ है. इसलिए परीक्षा रद्द कर दिया गया है और जल्द ही परीक्षा की नई तारीख बताया जाएगी.
छात्रों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है. इसे लेकर किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं होगा. यूजीसी को इनपुट मिला था. यह इनपुट टेक्निकल नेचर का था. मामले की जांच चल रही है. हम किसी भी तरह का एक्शन लेने को तैयार हैं.