Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

गर्मी ने सताया, अब मानसून से मिलेगी राहत

इस बार तपती गर्मी और हीटवेव ने पूरे भारत में तबाही मचा रखी है. आलम ये है कि रोज लू की चपेट में आकर कई मौत हो रही हैं. लोगों को इंतजार है तो बस मानसून (Monsoon) का. दिल्ली-NCR समेत उत्तरी भारत में बुधवार रात को बारिश ने जब दस्तक दी तो लोगों के चेहरे खिल गए. सुबह से ही आसमान में बादल डेरा जमाए बैठे थे. हल्की-बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग ने कहा कि कुछ ही घंटों में और ज्यादा बारिश (Rain) होने का अनुमान है. इससे लगने लगा है कि प्री मानसून की एंट्री हो ही गई है. IMD के मुताबिक, कुछ दिन बाद यानि जुलाई में मानसून भी पूरी तरह दस्तक दे देगा.