Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

19 अप्रैल को खुलेंगे, यमुनोत्री, गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के मौके पर 19 अप्रैल को दोपहर 12:35 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। श्री यमुनोत्री मंदिर समिति ने बताया कि ये शुभ मुहूर्त यमुना जयंती के दौरान, देवी के शीतकालीन निवास खरसाली में पारंपरिक रीति-रिवाजों और पंचांग की गणनाओं के आधार पर तय किया गया है। गंगोत्री धाम के कपाट भी 19 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे। इसके साथ ही इस साल की चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा। केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे खुलेंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे खुलेंगे।