इस साल हिमाचल प्रदेश में पूरे फरवरी महीने के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। साल के इस वक्त में आमतौर पर पहाड़ी राज्य के ज्यादा हिस्सों में मौसम ठंडा रहता है और हल्की बारिश होती है। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस साल फरवरी महीने में राज्य में सामान्य से 84 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मौसम साफ रहेगा और तीन मार्च से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिससे पूरे राज्य में गर्मी बढ़ेगी।राज्य के सभी 12 जिलों में फरवरी महीने में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग का अनुमान 3 मार्च से हिमाचल में और बढ़ेगा तापमान
You may also like
‘उत्सव प्रदेश’ के युवाओं ने जमाए अध्यात्म, देशभक्ति व भारतीय संस्कृति के रंग.
गोरखपुर में मृतक आर्यवर्धन के परिजनों से मिले CM योगी, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
यूपी सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का पहला दिन संपन्न, AI कैमरों से हुई निगरानी.
यूपी में शिक्षकों के डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए चौथा रिमाइंडर जारी.