Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

आतंकियों की खैर नहीं, CRPF बना रही अपनी माउंटेन बटालियन

जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों हुए आतंकी हमलों के बाद केंद्र सरकार आतंकवाद को कंट्रोल करने के साथ उसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए स्पेशल प्लान बना रही है. गृहमंत्री अमित शाह ने 16 जून को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ एक समीक्षा बैठक की और हालात का जायजा लिया था.सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस बैठक में CRPF ने अपनी माउंटेन बटालियनों के लिए 659 नए पद बनाने की बात कही है.