Breaking News

AAP नेता दीपक सिंगला को ED ने किया गिरफ्तार     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे पहुंचे     |   लखीमपुर सड़क हादसा: CM योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया     |   लुधियाना के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी     |   पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली मेट्रो में सीएम रेखा गुप्ता ने किया सफर     |  

जम्मू में अखनूर के सामने पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकाना नष्ट किया गया

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी के जवाब में जम्मू में अखनूर के सामने पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र में स्थित एक आतंकवादी ठिकाने को ‘‘पूरी तरह से नष्ट’’ कर दिया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह आतंकवादी ठिकाना पाकिस्तान में सियालकोट जिले के लूनी में था। पाकिस्तान ने शुक्रवार रात नौ बजे से जम्मू सेक्टर में बीएसएफ चौकियों पर ‘‘बिना उकसावे’’ के गोलीबारी शुरू की जिसके बाद लूनी में आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया गया।

बीएसएफ ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा। बीएसएफ ने अखनूर क्षेत्र के सामने सियालकोट जिले के लूनी में स्थित आतंकवादी ठिकाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारत की संप्रभुता की रक्षा का हमारा संकल्प अडिग है। ’’