दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीआरएस नेता के. कविता की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। जस्टिस बी. आर. गवई और जस्टिस के. वी. विश्वनाथन की बेंच इस मामले की सुनवाई कर सकती है।
कोर्ट ने 12 अगस्त को सीबीआई और ईडी से कविता की याचिकाओं पर जवाब मांगा था, जिसमें उन्होंने एक जुलाई के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने दोनों मामलों में उन्हें जमानत देने से इनकार किया गया था।