Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

महादेव बेटिंग ऐप मामले में आरोपी सुनील दम्मानी को जमानत

महादेव बेटिंग स्कैंडल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी सुनील दम्मानी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी है. महादेव सट्टेबाजी ऐप में पीएमएलए आरोपों के संबंध में सुनील दम्मानी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ये फैसला दिया.

याचिकाकर्ता के लिए वकील दुष्यंत दवे ने कहा कि मेरे मुवक्किल 14 महीने से जेल में हैं. 98 गवाह हैं. मुकदमा शुरू नहीं हुआ है. वह किसी विशेष अपराध में शामिल नहीं है. सुनील को 15 दिन में ED कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी. कोर्ट की अनुमति के बिना देश छोड़ने पर रोक रहेगी.