Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

NTA-NEET मुद्दे पर ‘INDIA’ के छात्र संगठनों का हल्लाबोल

नीट यूजी परीक्षा का परिणाम 4 जून के घोषित किया गया था. तभी से इस मामले पर जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. छात्रों के साथ ही उनके अभिवावक भी परीक्षा में धांधली का आरोप लगा रहे हैं. इस मामले पर जमकर राजनीति भी हो रही है. वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में भी इस मुद्दे को उठाया. इस बीच खबर है कि नीट और एनटीए को लेकर बुधवार 3 जुलाई को इंडिया गठबंधन से जुड़े छात्र संगठन सड़कों पर उतरेंगे.