Breaking News

बेहद खराब मौसम के बीच चमोली के पीपलकोटी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी     |   चमोली की THDC टनल में लगातार रेस्क्यू अभियान जारी     |   नोएडा में शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, एक शख्स की मौत     |   महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए     |   उत्तराखंड: चमोली टनल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 7     |  

नासा के फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों ने नए दल का अंतरिक्ष स्टेशन में स्वागत किया

नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर सफलता पूर्वक पहुंच गया। इस उपग्रह से अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और भारतीय मूल की अमेरिकी सुनीता विलियम्स की जगह लेने के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को स्टेशन पहुंचाया गया।

चारों नए अंतरिक्ष यात्री अमेरिका, जापान और रूस के हैं। वे अगले कुछ दिनों तक विल्मोर और विलियम्स से स्टेशन की बारीकियां सीखेंगे। सुनीता विलियम्स और विल्मोर की अंतरिक्ष यात्रा एक सप्ताह के लिए थी। एक के बाद एक तकनीकी समस्याओं की वजह से उन्हें वहां नौ महीने रुकना पड़ा।

बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल को इतनी समस्याओं का सामना करना पड़ा कि नासा ने इसे खाली वापस लाने पर जोर दिया। इस वजह से इसके पायलटों को स्पेसएक्स का इंतजार करना पड़ा।