Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव

श्रावस्ती जिले के भंगहा बाजार में शनिवार रात धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में ईंट रोड़े भी चले। जिसमें महिला सहित तीन लोगों को चोट आई। मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया जिसे भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने विफल कर दिया। मौके पर सुरक्षा को लेकर काफी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन पूरी तरह से नियंत्रण में है।