Breaking News

जेपी नड्डा दिल्ली AIIMS में भर्ती, डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट     |   राहुल गांधी को बड़ी राहत, SC ने रद्द किया सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस     |   दिल्ली में हाई कोर्ट, जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग समेत 6 जगहों पर बम की धमकी     |   मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन घंटे भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया     |   चमोली टनल हादसा: अभी भी सुरंग में फंसे 3 मजदूर, 19 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |  

श्रीलंका की नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी एक नाव भी जब्त कर ली। नौसेना के मुताबिक मन्नार के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर इन मछुआरों को पकड़ा गया।

श्रीलंका की नौसेना ने बयान में कहा कि मछुआरों को तलपाडु पियर, मन्नार लाया गया। बयान के अनुसार कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें मन्नार में मत्स्य निरीक्षक को सौंपा जाएगा।

नौसेना का कहना है कि वे विदेशी नौकाओं के अवैध मछली पकड़ने की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित गश्त और अभियान चलाती है क्योंकि इससे स्थानीय मछुआरों की आजीविका प्रभावित होती है। इससे पहले श्रीलंका में 23 फरवरी को 32 भारतीय मछुआरे को गिरफ्तार किया था और पांच नाव जब्त की थी।