Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

महाराष्ट्र: मनसुख मांडविया ने मुंबई में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का नेतृत्व किया

महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार को केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इसका विषय था 'मोटापे से लड़ाई'। सुबह सात बजे से शुरू हुए इस साइकिल अभियान में प्रतिभागियों ने गेटवे ऑफ इंडिया से गिरगांव चौपाटी तक साइकिल चलाई।

ये आयोजन राष्ट्रव्यापी पहल का हिस्सा था। इसमें नई दिल्ली समेत भारत की कई जगहों पर एक साथ साइकिलिंग अभियान चलाया गया। 2024 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता शिवानी पवार नई दिल्ली में साइकिलिंग कार्यक्रम में शामिल हुईं। ये सुबह आठ बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से शुरू हुआ।

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का मकसद सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और खेल से जुड़ाव के जरिए मोटापे से लड़ना है। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में लाइफ कोच और फिट इंडिया एंबेसडर मिकी मेहता और भारतीय फैशन डिजाइनर और सामाजिक कार्यकर्ता शाइना नाना चुडासमा सहित कई नामचीन लोग शामिल हुए।