Breaking News

लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत हृदयविदारक: CM सम्राट चौधरी     |   बिहार: लखीसराय के मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत     |   ऑटो चालकों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आज, वेलफेयर बोर्ड की मांग     |   इंडोनेशिया भूकंप में मरने वालों की संख्या 53 हुई     |   NEET-UG पेपर लीक के बाद NTA की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ₹7.5 करोड़ का टेंडर आज खुलेगा     |  

स्पाइसजेट की कर्ज, इक्विटी के जरिए 3,200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

नकदी संकट से जूझ रही घरेलू एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने कर्ज, इक्विटी और प्रवर्तक के पूंजी निवेश से 3,200 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने की योजना बनाई है। एयरलाइन ने एक कॉरपोरेट प्रस्तुति में ये जानकारी दी।

स्पाइसजेट ने कहा, इस धनराशि का इस्तेमाल देनदारी का निपटान, बेड़े के विस्तार, अन्य सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

विमानन कंपनी ने प्रस्तुति में कहा, ‘‘ स्पाइसजेट ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 2,500 करोड़ रुपये और वॉरंट और प्रवर्तक निवेश के माध्यम से 736 करोड़ रुपये जुटाने की योजना भी बनाई है।’’ हालांकि, प्रस्तावित योजना के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी है।