Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

दिल्ली-दरभंगा और कटिहार-अमृतसर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे त्योहारों पर बरेली होकर दो विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें दिल्ली से दरभंगा और कटिहार से अमृतसर के बीच चलाई जाएंगी। वहीं, पहले से चल रही मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस के फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। 

04068 दिल्ली-दरभंगा त्योहार स्पेशल ट्रेन 25, 29 अक्तूबर और एक, पांच, आठ, 12 व 15 नवंबर को चलाई जाएगी। यह शाम को 7:30 बजे दिल्ली से चलकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती होकर अगले दिन सुबह गोरखपुर पहुंचेगी और वहां से सुबह 08:40 बजे छूटकर नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड के रास्ते दरभंगा शाम करीब 4:30 बजे पहुंचेगी।