एक दिन पहले प्रक्षेपित होने के बाद स्पेस एक्स उपग्रह के सदस्य रविवार को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंच गए। वे नासा के फंसे हुए दो अंतरिक्ष यात्रियों- भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की जगह लेंगे। चार नए अंतरिक्ष यात्री अमेरिका, जापान और रूस के हैं।
वे कुछ दिन विलियम्स और विल्मोर से अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में जानकारी लेंगे। उसके बाद विलियम्स और विल्मोर की धरती पर वापसी यात्रा होगी। अंतरिक्ष में तय से ज्यादा समय बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और विल्मोर अपने स्पेस एक्स उपग्रह से वापसी के लिए रवाना होंगे। जानकारों को उम्मीद है कि धरती पर लौटने के बाद दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत जल्द सामान्य हो जाएगी।
सुनीता विलियम्स और विल्मोर की अंतरिक्ष यात्रा एक हफ्ते के लिए थी। एक के बाद एक तकनीकी समस्याओं की वजह से उन्हें वहां नौ महीने रुकना पड़ा। माना जा रहा है कि मौसम सही रहा तो दोनों फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों को बुधवार तक फ्लोरिडा तट के पास पानी में उतार लिया जाएगा।
सुनीता विलियम्स को पृथ्वी पर वापस लाने SpaceX उपग्रह अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचा
You may also like
‘Rise & Fall 2’ के विनर शहजाद पूनावाला ने CM देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, दिखाई जीत की ट्रॉफी.
दिल्ली में बनेगा 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट, 12 नवंबर को नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF नाके पर फायरिंग, 3 जवान घायल; हमलावरों की तलाश में अभियान जारी.
नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो का होगा विस्तार, सेक्टर-51 से सेक्टर-4 के बीच बनेंगे 5 नए स्टेशन.