Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कर्नाटक के रिटायर्ड डिप्टी एसपी का बेटा हिरासत में लिया गया, मनोरंजन का था रूममेट

दिल्ली पुलिस ने संसद में सुरक्षा उल्लंघन के मामले में कर्नाटक के एक युवक साईकृष्ण जगली को हिरासत में लिया है। युवक एक तकनीकी विशेषज्ञ और रिटायर्ड डिप्टी एसपी का बेटा है। युवक को बागलकोट के जिला मुख्यालय शहर के विद्यागिरी स्थित उसके घर से हिरासत में लिया गया है।

जगली, बेंगलुरु की एक एमएनसी कंपनी में काम करता है जो मैसूरु निवासी मनोरंजन डी का दोस्त है। मनोरंजन पिछले हफ्ते लोकसभा कक्ष में घुसकर हमला करने वालों में से एक था। सूत्रों ने बताया कि जगली मनोरंजन के कॉलेज के दिनों में उनकी रूममेट भी था।

साईकृष्ण जगली की बहन स्पंदा ने कहा कि दिल्ली पुलिस की एक टीम आई और उसके भाई को अपने साथ ले गई। उन्होंने कहा कि यह सच है कि दिल्ली पुलिस आई थी और मेरे भाई से पूछताछ की गई। हमने पूछताछ में पूरा सहयोग किया है। स्पंदा ने कहा कि उसके भाई ने "कुछ भी गलत नहीं" किया है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन और साईकृष्ण जगली दोनों रूममेट थे।