देश में मानसून से कहीं राहत है, तो कहीं तबाही है जहां एक ओर तमिलनाडु के कोडइकनाल और आसपास के इलाकों में बारिश से लोगों ने राहत महसूस हुई, मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने भी मानसून की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव और बाकी सीनियर अधिकारियों के साथ चेन्नई के राज्य सचिवालय में बैठक की।
तो वहीं दूसरी ओर गुजरात के द्वारका में भारी बारिश के बाद दुकानों और सड़कों पर पानी भर गया, गंभीर जलजमाव का सामना करना पड़ा। जिले के भद्रकाली चौक, इस्कॉन गेट, जलाराम सोसायटी और स्टेशन रोड समेत विभिन्न इलाकों में भारी जलभराव हो गया। जलभराव के कारण परिवहन सेवाएं बाधित होने से निवासियों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ा।
ओडिशा के मलकानगिरी में भी भीषण बाढ़ के कारण परिवहन सेवाएं बाधित हुई ,बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के कारण राज्य में भारी बारिश हो रही है। मलकानगिरी और कालीमेला के बीच परिवहन बाधित हो गया क्योंकि बाढ़ के पानी में कांगरुकोंडा पुल डूब गया। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 326 को भी गंभीर जलजमाव का सामना करना पड़ा।