Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

कांग्रेस के घोषणापत्र में सामाजिक न्याय का एजेंडा

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसे ‘न्याय पत्र’ का नाम दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए 25 गारंटी दी हैं. कांग्रेस ने महिला, किसान, बेरोजगार और नौजवानों को साधने के लिए बड़ा दांव चला है. सत्ता में आने से देश में जातिगत जनगणना कराने और आरक्षण की 50 फीसदी लिमिट को समाप्त करने का वादा किया है. कांग्रेस ने सामाजिक न्याय के जरिए 2024 का एजेंडा सेट करने की कोशिश की है, जो बीजेपी की टेंशन ही नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन में शामिल कई दलों के लिए चिंता का सबब बन सकता है.