Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

बहन से बदतमीजी के विरोध में मारे थप्पड़, फिर छात्र ने की बदले की प्लानिंग

राष्ट्रीय राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. यहां शास्त्री पार्क इलाके में रहने वाले एक युवक को अपने बहन की इज्जत बचाना भारी पड़ गया. बदमाशों ने शनिवार की देर शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को अरेस्ट किया है. वहीं इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.