Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

रणबीर की ‘Animal’ पर सिख संगठन ने जताई आपत्ति

बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है. लेकिन इस बीच वह विवादों में भी घिर गई है. रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर पंजाब के सिख संगठन विरोध में उतर आए हैं. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने सेंसर बोर्ड को चिट्ठी लिखकर फिल्म में सिखों को लेकर विवादित सीन हटाने की मांग की है. संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म सिखों को लेकर विवादित सीनों को नहीं हटाया गया तो आने वाले दिनों में सिख संगठन सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे.

संस्था को उस सीन पर ऐतराज है, जिसमें एक्टर रणबीर कपूर एक गुरसिख युवक के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ते हुए दिखाए गए हैं. वहीं एक अन्य सीन में वो गुरसिख युवक की दाढ़ी पर चाकू रख रहे हैं. इस सीन को लेकर भी संस्था को ऐतराज है.