Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

गोरखपुर में एसी में शॉर्ट सर्किट से एंबुलेंस में लगी आग

कुशीनगर हाईवे पर सोनबरसा ओवरब्रिज पर आज अपराह्न चलती एंबुलेंस में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एसी में शार्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में भयंकर रूप ले लिया। आग लगने के बाद एंबुलेंस के सीएनजी टैंक में धमाका हुआ, जिससे भगदड़ मच गई और हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। हादसा अपराह्न करीब तीन बजे हुआ। वाराणसी के महुआडीह डिहवा निवासी चालक संतोष कुमार एंबुलेंस (UP65 BT1054) से रोगी नीलम देवी, पत्नी अवध किशोर चौबे, निवासी चम्पारन, बेतिया (बिहार) को अस्पताल से लेकर घर लौट रहे थे।

सोनबरसा ओवरब्रिज पर अचानक एसी में स्पार्क हुआ और देखते ही देखते पूरी गाड़ी में आग लग गई। चालक संतोष कुमार ने गाड़ी रोकते ही शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से रोगी नीलम देवी व उनके दो स्वजन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में आग ने एंबुलेंस को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। सीएनजी टैंक के ब्लास्ट से आसपास के लोग दहशत में आ गए और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और थानाध्यक्ष एम्स संजय मिश्रा की फोर्स के साथ पहुंचे।

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने एंबुलेंस को किनारे लगवाकर आवागमन बहाल कराया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। रोगी और उसके स्वजन दूसरे वाहन से अपने घर के लिए रवाना हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी में शार्ट सर्किट पाया गया है।