Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

रामनगरी अयोध्या में दिवाली पर सबसे भव्य दीपोत्सव की तैयारियां जारी

उत्तर प्रदेश का अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है। 20 अक्टूबर को यहां होने वाला दीपोत्सव अब तक का सबसे भव्य आयोजन होगा। पवित्र सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर लगभग 28 लाख दीयों से रोशनी की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी भव्य उत्सव के लिए बारीकी से जरूरी तैयारियां कर रहे हैं। हाल के सालों में अयोध्या के दीपोत्सव को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिल चुकी है। इस साल आयोजकों का लक्ष्य नया रिकॉर्ड स्थापित करना है, जिसके लिए सजावट, सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अतिथि सत्कार की विस्तृत तैयारियां चल रही हैं।