Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

शशि थरूर ने मोदी सरकार को किया अलर्ट

मालदीव और चीन की नजदीकियों से क्या भारत को कोई खतरा है? यह सवाल कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान से खड़ा हो रहा है. कांग्रेस नेता ने मालदीव और चीन की नजदीकियों को लेकर मोदी सरकार को अलर्ट किया है. शशि थरूर ने कहा है कि सरकार को मालदीव की चीन से नजदीकियों को लेकर सतर्क रहना चाहिए और सरकार को इससे होने वाले खतरे के बारे में अवगत होना चाहिए.

शशि थरूर एक कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव-भारत राजनयिक विवाद पर अपनी बात रख रहे थे. उनका कहना है कि ताजा विवाद के बाद अब चीन, भारत की सीमा पर अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. हमें मालदीव सरकार की चीन के साथ बढ़ती निकटता पर बारीकी से नजर रखनी होगी.

मनमोहन सरकार में विदेश राज्य मंत्री रह चुके शशि थरूर ने कहा, इस बात में कोई संदेह नहीं है कि चीन हमारे सभी पड़ोसी देशों में तेजी से अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे खतरों के बारे में केंद्र सरकार को पता होना चाहिए.”