Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

शरद पवार ग्रुप का अशोक चव्हाण पर निशाना

तो आखिरकार तमाम कयास और अटकलें सच साबित हुईं. इस्तीफे के 24 घंटे के अंदर ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक चव्हाण बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं. विकल्प की तलाश कर रहे हैं अशोक चव्हाण की तलाश बीजेपी पर खत्म हो गई है

मंगलवार 13 जनवरी को दोपहर के समय अशोक चव्हाण और पूर्व विधायक अमर राजुरकर बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. उनके साथ ही कई अन्य नेताओं के भी बीजेपी में जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के मौजूदगी में ये लोग बीजेपी में शामिल होंगे. ये भी कहा जा रहा है कि इस दौरान फडणवीस और बावनकुले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे