Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |   राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   अरुणाचल में चीनी घुसपैठ की खबरों के बीच जयशंकर-राजनाथ की मुलाकात     |   'आज तीन बजे से चर्चा शुरू करेंगे, मैं हर सवाल का जवाब देने को तैयार' अमित शाह ने विपक्ष को दिया चैलेंज     |  

एस. जयशंकर ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी से बात की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अफगानिस्तान के अपने समकक्ष आमिर खान मुत्तकी से बात की और उन्होंने इस बातचीत को ‘‘अच्छा’’ बताया।
एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा करने के लिए मैं उनकी सराहना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘झूठी और निराधार खबरों के माध्यम से भारत और अफगानिस्तान के बीच अविश्वास पैदा करने के हाल के प्रयासों को लेकर उनकी दृढ़ अस्वीकृति का स्वागत किया।’’ एस. जयशंकर ने कहा, ‘‘अफगान लोगों के साथ हमारी पारंपरिक मित्रता और उनकी विकास आवश्यकताओं के लिए निरंतर समर्थन को रेखांकित किया गया। सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों और उपायों पर चर्चा की।’’