Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

तमिलनाडु में SIR के तहत 96 प्रतिशत मतदाताओं को वितरित किए गए गणना प्रपत्र

तमिलनाडु में 96 प्रतिशत मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं और 24 से 26 नवंबर तक वरिष्ठ अधिकारी संशोधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा करेंगे और पूरे राज्य में निरीक्षण करेंगे। तमिलनाडु में 27 अक्टूबर, 2025 तक 6,41,14,587 मतदाता थे और 23 नवंबर तक 6,15,25,728 यानी 95.96 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर दिए गए।

सरकारी बयान के मुताबिक, 2,59,00,786 यानी 40.40 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। निर्वाचन आयोग के उप निदेशक पी. पवन और निर्वाचन आयोग-मीडिया प्रभाग के देवांश तिवारी 24 से 26 नवंबर के बीच चेन्नई में रहेंगे और एसआईआर के दूसरे चरण की मीडिया समन्वय व मतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद, मीडिया प्रभाग के अधिकारी क्षेत्रीय दौरे करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी और तमिलनाडु सरकार की सचिव अर्चना पटनायक ने आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया, “इसके अलावा निर्वाचन आयोग के निदेशक कृष्ण कुमार तिवारी एसआईआर की प्रगति, विशेष रूप से जिला स्तर पर संबंधित बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण और उसके डिजिटलीकरण की समीक्षा के लिए कोयंबटूर और तिरुपुर जिलों का दौरा करेंगे। इसी प्रकार आयोग के सचिव मधुसूदन गुप्ता प्रगति की समीक्षा के लिए चेन्नई और चेंगलपट्टू जिलों का दौरा करेंगे।”