Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Kolkata: छात्र संघ चुनाव को लेकर जादवपुर विश्वविद्यालय में हंगामा, छात्रों ने शिक्षा मंत्री का घेराव किया

कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में शनिवार को छात्र संघ चुनाव तत्काल कराने की मांग पर हंगामा हुआ। सीपीआई (एम) की स्टूडें यूनियन एसएफआई के सदस्यों ने विरोध करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु की कार का घेराव किया और तोड़फोड़ की। 

बसु पश्चिम बंगाल कॉलेज और विश्वविद्यालय प्राध्यापक संघ की सालाना होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए कॉलेज पहुंचे थे। कार की विंडस्क्रीन टूटने और घेराब के कारण बसु की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया। फिलहाल उनकी हालत ठीक है।

घटना को लेकर बसु ने कहा, 'विरोध प्रदर्शन से साफ नजर आया है कि एसएफआईका असली रूप अलोकतांत्रिक और अनियंत्रित है। इन लोगों ने शिक्षण समुदाय के खिलाफ नारे लगाए।