Breaking News

तमिलनाडु CM विजय ने परिसीमन के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया     |   राज्यसभा में आज दो बिल पेश करेंगे अमित शाह     |   झारखंड: रांची छात्र आंदोलन का 19वां दिन, रात से पंडाल की बिजली गुल     |   जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में यातायात प्रभावित     |   मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत     |  

SBI: SBI ने FD पर ब्याज दर में 0.20 फीसदी की कटौती की

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 16 मई से सभी परिपक्वता अवधियों के लिए सावधि जमा (FD) की ब्याज दरों में 0.20 प्रतिशत की कटौती कर दी है। SBI की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, तीन करोड़ रुपये से कम राशि की खुदरा घरेलू सावधि जमा पर ब्याज दरों में कटौती आम जनता के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी लागू है। दो साल से लेकर तीन साल से कम की FD पर निवेशकों को अधिकतम 6.7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जबकि तीन साल से लेकर पांच साल से कम की अवधि वाली जमा पर 16 मई से 6.55 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। पांच साल से 10 साल की अवधि वाली FD पर अब आम लोगों को 6.30 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है, जबकि एक साल से दो साल से कम की अवधि के लिए यह दर 6.5 प्रतिशत है।

SBI की 444 दिनों वाली विशिष्ट योजना ‘अमृत वृष्टि’ की ब्याज दर भी 16 मई, 2025 से 7.05 प्रतिशत से घटाकर 6.85 प्रतिशत कर दी गई है। वरिष्ठ नागरिक और अति वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष से अधिक आयु के) को FD पर देय ब्याज दर में अतिरिक्त लाभ मिलता रहेगा। पिछले महीने भी SBI ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा नीतिगत दर रेपो में कटौती के बाद जमा दरों में 0.10 प्रतिशत से लेकर 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी। रिजर्व बैंक ने अप्रैल की मौद्रिक समीक्षा में लगातार दूसरी बार प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी। इस कटौती के बाद रेपो दर अब छह प्रतिशत है।