Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार बस की टक्कर कार से हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे मौदाहा थाना क्षेत्र में हुई। मौदाहा पुलिस स्टेशन के एसएचओ संतोष सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान महोबा जिले के निवासी सिद्धगोपाल (65), राम सहोदर (40) और घनश्याम (55) के रूप में हुई है। चार घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित अपनी मां की अस्थियां लेकर प्रयागराज जा रहे थे और एसयूवी में सवार थे। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।