तमिलनाडु के पारंपरिक खेल जल्लीकट्टू को वैध ठहराने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका पर जल्द सुनवाई का भरोसा दिया है. याचिकाकर्ता के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने आज CJI चंद्रचूड़ से जल्द सुनवाई की मांग की थी, जिस पर CJI ने कहा कि आप मेल भेजिए, हम देखेंगे.