Breaking News

दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |   PM मोदी आज एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिलेंगे     |   दिल्ली: अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में     |   इंडिया गेट पर हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को रिहा किया     |   अमेरिका में नवरात्रि उत्सव के दौरान गोलीबारी की साजिश के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार     |  

RSS की किताबें पढ़ लो…कांग्रेस-BJP में अंतर नहीं, ओवैसी बोले

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता एक दूसरे पर जमकर हमलावर हैं. इस कड़ी में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों पर जमकर निशाना साधा. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर ओवैसी ने लिखा कि आरएसएस की किताबें उठा कर पढ़ लो, इनको सबसे ज्यादा नफरत हमारे कपड़ों और हमारी तहजीब से है. यही चीज आज कांग्रेस कर रही है.

अध्यक्ष ओवैसी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा की राजनीति नफरत पर आधारित है. इसलिए मैं कहता हूं कि तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष (ए रेवंत रेड्डी) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं और आज कांग्रेस (तेलंगाना में) का रिमोट कंट्रोल मोहन भागवत के पास है. उन्होंने कहा कि लोगों को अभिव्यक्ति और बोलने की और अधिक स्वतंत्रता देने की जरूरत है जहां उन्हें पहनावे और धर्म के आधार पर निशाना नहीं बनाया जाए.