Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

राजौरी जिले की पहली महिला जज का हुआ सम्मान

जम्मू कश्मीर के नौशेरा की भावना केसर राजौरी जिले की पहली महिला हैं, जिनका चुनाव जज के रूप में हुआ है। भावना के पिता जी दर्जी हैं। परीक्षा के नतीजे आने के साथ भावना के परिवार को बधाई देने वालों का तांता लग गया। भावना के पिता और दूसरे लोग उनकी उपलब्धि पर बेहद खुश थे। भावना ने अपनी स्कूली शिक्षा नौशेरा में की। फिर उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री ली। इसके बाद उन्हें जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट में रीडर के रूप में चुना गया। नौकरी के साथ वे पढ़ाई भी करती रहीं। जम्मू कश्मीर न्यायिक सेवा पास करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। अब वे केंद्र शासित प्रदेश के हाई कोर्ट में मुंसिफ जज के रूप में काम करेंगी।