Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

बारिश से हुए जलभराव में फंसी राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की कार

राजस्थान में भारी बारिश ने कई शहरों में तबाही मचा दी है। जुलाई के महीने में इस बार 69 साल का रिकॉर्ड टूट गया है सबसे ज्यादा बारिश का। भारी बारिश और खराब मौसम के चलते दो अगस्त तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में स्कूलों का अवकाश पहले ही घोषित किया जा चुका है। हालात बेकाबू होने के चलते पिछले डेढ़ महीने में करीब अस्सी लोगों की भी मौत हो चुकी है। बारिश के बीच हालातों का जायजा लेने के लिए प्रदेश के आपदा प्रबंधन मंत्री भी दौरे पर हैं। लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो अब सामने आया है कि उनकी खुद की कार ही पानी में फंसकर बंद हो गई, बाद में उसे ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला जा सका।

दरअसल राजस्थान के आपदा प्रबंधन मंत्री किरोड़ी लाल मीणा तीस जुलाई को सवाई माधोपुर जिले में थे और अलग-अलग इलाकों में अपनी सरकारी गाड़ी और टीम के साथ मौका मुआयना कर रहे थे। भारी जल भराव के बीच मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मलारना डूंगर क्षेत्र में मौजूद थे और निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान मोरेल, निगोह और बनास नदियों एवं बाध के जलस्तर के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली थी। उसके बाद मायापुर, तापरी गुर्जर समेत कई गांव एवं ढाणियों का भी उन्होनें दौरा किया, लेकिन इस बीच अचानक जल भराव में सरकारी गाड़ी बंद हो गई।

चालक ने गाड़ी को निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। उसके बाद जुगाड़ की मदद लेने की तैयारी की गई। एक ट्रैक्टर चालक को बुलाया गया और लोहे की जंजीर की मदद से मंत्री की सरकारी कार को बाहर निकाला जा सका। इस बीच किसी ने वीडियो बना लिया। वह अब सामने आई है। उल्लेखनीय है कि किरोड़ी लाल मीणा और उनकी टीम लगभग हर रोज किसी ने किसी क्षेत्र का दौरा कर रही है।