Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

राहुल गांधी होंगे लोकसभा में नेता विपक्ष, नोटिफिकेशन जारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा में नेता विपक्ष बनाया गया है. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. बता दें कि मंगलवार इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक हुई थी.

इस बैठक में ये तय किया गया था कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे. कांग्रेस संसदीय दल के नेता ने प्रोटेम स्पीकर को चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी भी दे दी थी.