Breaking News

पेपर लीक के आरोपों के बीच पंजाब में एक और भर्ती परीक्षा पर रोक लगी     |   आरजी कर केस में बड़ा एक्शन, पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष गिरफ्तार     |   राज्यसभा में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 पारित हुआ     |   संसद के मॉनसून सत्र का समापन, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित     |   शराब घोटाले में केजरीवाल-सिसोदिया ने दिल्ली HC में दायर की याचिका, सीबीआई को दी चुनौती     |  

राहुल गांधी ने अमेरिका दौरा रद्द किया, कार्य समिति बैठक में होंगे शामिल

कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर अपना अमेरिका दौरा बीच में ही रद्दे करके बुधवार देर रात भारत लौट आए। वे गुरुवार सुबह होने वाली कार्य समिति की बैठक में मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी बीते हफ्ते अमेरिका पहुंचे थे। उनके ब्राउन विश्वविद्यालय में व्याख्यान और कुछ अन्य कार्यक्रम थे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी अमेरिकी यात्रा रद्द कर दी है और कल पूर्वाह्न 10:30 बजे नयी दिल्ली में सीडब्ल्यूसी बैठक में शामिल होंगे।" कांग्रेस ने पहलगाम हमले को देखते हुए गुरुवार को कार्य समिति की आपात बैठक बुलाई है।