Breaking News

पीएम मोदी बोले- नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे, वो किसी भी तरह के बंधनों में नहीं रहे     |   राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप     |   नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा फैसला     |   एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस     |   मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन के सामने विनायक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |  

राहुल गांधी का बिहार दौरा कल, दशरथ मांझी के स्मारक पर करेंगे माल्यार्पण

बिहार विधानसभा चुनावी हलचल के बीच लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी छह जून को गया आएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ माई-बहन मान योजना पर मुख्य रूप से फोकस होगा। इस संबंध में बिहार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी सह लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी विगत पांच महीने में पांचवीं बार राजगीर और गया की धरती पर आ रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी अतिपिछड़ा और महिलाओं से सीधा संवाद कर दोनों वर्गों के लिए संघर्ष तेज करेंगे। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गयाजी में आगमन को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गयाजी पहुंच गए हैं। राहुल गांधी के आगमन और कार्यक्रम में कोई कमी ना रह जाए। इसके लिए पहले से ही कमान संभाल ली है।