Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

RSS मुखपत्र ने मुस्लिम आबादी पर जताई चिंता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर ने राष्ट्रीय जनसंख्या नियंत्रण नीति की जरूरत पर जोर दिया है. पत्रिका के संपादकीय में दावा किया गया है कि देश के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर जनसंख्या असंतुलन देखने को मिल रहा है. संपादकीय में इसकी वजह मुस्लिम आबादी में वृद्धि बताई गई है. ऑर्गेनाइजर पत्रिका के ताजा अंक के संपादकीय में जनसंख्या के लिहाज से नीतिगत हस्तक्षेप की अपील भी की गई है. इसी के साथ पत्रिका में विपक्षी दलों के नेताओं खासतौर पर राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा गया है.