रेलवे की इस भर्ती का छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. छात्रों की प्रतीक्षा अब खत्म हो गई है. आरआरबी एनटीपीसी ने भर्तियों के लिए नोटिस जारी कर दिया है. इंडियन रेलवे में नौकरी पाने का छात्रों के पास ये सुनहरा अवसर है. वे परीक्षार्थी जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हों, वे एप्लीकेशन लिंक खुलने के बाद अप्लाई कर सकते हैं. अभी केवल नोटिस जारी हुआ है, आवेदन के लिए लिंक अभी एक्टिव नहीं हुआ है.
आरआरबी एनटीपीसी रिक्रूटमेंट के माध्यम से ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है. ग्रेजुएट कैटेगरी के तहत कुल 8113 पद भरे जाएंगे. वहीं अंडरग्रेजुएट कैटेगरी के तहत कुल 3445 पद भरे जाएंगे. कुल 11588 पदों पर योग्य परिक्षार्थियों की नियुक्ति होगी. दोनों की रजिस्ट्रेशन डेट्स भी अलग-अलग हैं. ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन का लिंक 14 सितंबर 2024 को खुलेगा और 13 अक्टूबर 2024 तक खुला रहेगा. वहीं अंडरग्रेजुएट यानी 10+2 कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन लिंक 21 सितंबर 2024 को खुलेगा और 20 अक्टूबर 2024 तक खुला रहेगा.