Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना में 100 करोड़ का नुकसान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि करीब 40 लोगों के एक ग्रुप ने आरजी कर अस्पताल में घुसकर इमरजेंसी विभाग, नर्सिंग यूनिट और मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ की. उन्होंने दावा किया कि हंगामा और तोड़-फोड़ की घटना में लगभग 100 करोड़ का नुकसान हुआ है. बता दें कि भीड़ ने उस मंच पर भी तोड़फोड़ की, जहां जूनियर डॉक्टर एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और सुरक्षा की मांग कर रहे थे.