Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

Maharashtra: पुणे के पास प्राइवेट हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, चार घायल

महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश के बीच शनिवार को पौड के पास ग्लोबल हेक्ट्रा हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोग घायल हो गए। एमेच्योर वीडियो फ़ुटेज में हेलिकॉप्टर को अनियंत्रित तरीके से नीचे उतरते हुए दिखाया गया है। उसके बाद वो घने झाड़ियों के पीछे गायब हो जाता है, जिसके बाद वहां से सफेद धुएँ का गुबार उठता है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बचाए गए लोगों को चारपाई पर निकाल कर ले गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर में सवार चार लोग घायल हैं लेकिन सुरक्षित हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।