Breaking News

जेपी नड्डा दिल्ली AIIMS में भर्ती, डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट     |   राहुल गांधी को बड़ी राहत, SC ने रद्द किया सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस     |   दिल्ली में हाई कोर्ट, जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग समेत 6 जगहों पर बम की धमकी     |   मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन घंटे भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया     |   चमोली टनल हादसा: अभी भी सुरंग में फंसे 3 मजदूर, 19 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मुलाकात की और भारत में एक आर्थिक मिशन का नेतृत्व करने के लिए उनकी पहल की सराहना की। राजकुमारी एस्ट्रिड भारत में एक आर्थिक मिशन का नेतृत्व कर रही हैं, जिसमें शीर्ष मंत्री और कारोबारी दिग्गज शामिल हैं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मिलकर खुशी हुई। भारत में 300 सदस्यीय आर्थिक मिशन का नेतृत्व करने की उनकी पहल की सराहना करता हूं। व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, कृषि, जीव विज्ञान, नवोन्मेष, कौशल और शैक्षिक आदान-प्रदान में नई साझेदारियों के माध्यम से हमारे लोगों के लिए असीम अवसरों को खोलने के लिए तत्पर हैं।"