Breaking News

पीएम मोदी बोले- नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे, वो किसी भी तरह के बंधनों में नहीं रहे     |   राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप     |   नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा फैसला     |   एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस     |   मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन के सामने विनायक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी बकरीद की बधाई

देश में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग ने मस्जिदों और ईदगाहों में जाकर नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी मुबारकबाद पेश की है। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स हैंडल पर कहा कि 'ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार बलिदान, आस्था तथा अनेक आदर्शों के महत्व को समझाता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर समाज और देश के लिए समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लें'।

वहीं, पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में कहा,' ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर सद्भाव को प्रेरित करे और हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मजबूत करे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं'।