जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थ और हथियार बरामद किए. पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक शख्स मादक पदार्थ (हेरोइन) को बेचने के लिए किसी खरीदार की तलाश कर रहा है. इस खबर की सूचना मिलते ही पुलिस ने एक्शन लिया और तलाशी अभियान शुरू किया. जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मादक-पदार्थ आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया.