Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

Police Bharti: क्या रद्द होगी राजस्थान SI भर्ती परीक्षा?

पेपर लीक के कारण विवादों में चल रही राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द किया जा सकता है. इस संबंध में प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य सरकार को साक्ष्यों से साथ प्रस्ताव भेज है. इस संबंध में सरकार कभी भी फैसला ले सकती है. मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य रामू रायका को भी गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने एग्जाम से 7 दिन पहले की अपने बेटे और बेटी को एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर दिया था.

पेपर लीक मामले में कई थानेदारों को भी गिरफ्तार किया गया है. पेपर लीक का मामला फरवरी में दर्ज किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेपर रद्द करने को लेकर सरकार कभी भी निर्णय ले सकती है. अगर यह परीक्षा रद्द हुई तो दोबारा नए सिरे से एग्जाम का आयोजन किया जाएगा और सभी आवेदकों को नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.