आतंक को समर्थन देने वाला पाकिस्तान भारत की एयरस्ट्राइक से बौखला गया है। पाकिस्तान देर रात से लगातार भारत के अलग-अलग शहरों में हवाई हमले करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारतीय सेना ने अपने 'सुदर्शन चक्र' S-400 की मदद से उसके अटैक को नाकाम कर दिया है। भारतीय सेना की तरफ से जवाबी कार्रवाई जारी है।
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर, अमृतसर सहित राजस्थान के बॉर्डर से सटे शहरों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। गुरुवार रात को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर सहित कई अलग-अलग शहरों में ड्रोन और मिसाइल से हमले करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने नाकाम कर दिया। इससे एक रात पहले भी पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी। लेकिन भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से उसे नाकाम कर दिया था।
पाकिस्तान की हिमाकत के बीच हमारी सेना ने LOC पर कई पाकिस्तानी बंकरों को तबाह कर दिया है। गुरुवार रात को पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारत ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 50 ड्रोन को धाराशाही कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के सांबा में बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे कई घुसपैठियों को ढेर कर दिया है। भारत-पाकिस्तान के जारी तनाव के बीच ये एक बड़ी कामयाबी है।