Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

पाकिस्तानी सेना का कबूलनामा: भारतीय पायलट को हिरासत में लेने की बात पूरी तरह झूठी

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया था। इस ऑपरेशन में 100 आतंकी मारे गए थे। जिसमें पुलवामा हमले से जुड़े यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद शामिल थे। इसी बीच अब पाकिस्तान का झूठ दुनिया के सामने भी आ गया है।

दरअसल, रविवार देर रात पाकिस्तान की नौसेना, वायुसेना और सेना के अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें कई बड़े खुलासे हुए। उन्होंने माना है कि भारत के साथ झड़प में उसका एक विमान क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, पाकिस्तान ने यह जानकारी नहीं दी है कि कौन सा विमान क्षतिग्रस्त हुआ है। साथ ही इस बात को भी कबूल किया है कि उन्होंने किसी भी भारतीय पायलट को हिरासत में नहीं लिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, पाकिस्तान के एक विमान को मामूली नुकसान पहुंचा है। हम इसके बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं कर सकते। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई भारतीय पायलट उनकी हिरासत में है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की हिरासत में कोई भी भारतीय पायलट नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सभी खबरें महज अफवाहें हैं, जो सोशल मीडिया पर फैल रही हैं।